फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल शताब्दी समारोह पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल मेें बृहस्पतिवार को पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी समारोह समिति उप्र के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 800 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। भाजपा विधायक और स्कूल चेयरमैन ने विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक केपी मलिक, स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर सामान्य ज्ञान की परीक्षा दी। विजेताओं को विधायक केपी मलिक और चेयरमैन हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया डेढ़ घंटे की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए। इनके उत्तर छात्रों ने ओएमआर सीट में दिए।। इस दौरान बिजेंद्र जैन, अजंलि शर्मा, ज्योति चौधरी, अंकुर शर्मा, गीतू, सूर्या, गजेंद्र सिंह, आर्यन, हंस, नवीन, मयंक, शौर्य, जयंत, अनुभव, नेहा, स्वाति, रक्षिता शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन व रोहित जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता मेें पंडित दीन दयाल उपाध्याय से संबंधित प्रश्न सहित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे । सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें चेयरमैन अनुराग जैन और निर्देशक चारू जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चेयरमैन अनुराग जैन ने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन


निम्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया
बिनौली। बिनौली क्षेत्र के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, गजराज सिंह इंटर कॉलेज बरनावा, कृषक कॉलेज निरपुड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज दाहा, जूनियर हाईस्कूल सूजती में करीबन 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला संयोजक प्रियंका आर्य, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, धर्मपाल, समर सिंह, मुध, राजेश पंवार, सुरेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें