बागपत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष हुई 60 स्कूलों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सात हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूल के शिक्षकों का सहयोग रहा। बृहस्पतिवार को प्रदेश में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। परीक्षा के प्रदेश संयोजक एडवोकेट रणदीप पुंडीर ने अधिकांश केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया बच्चों में देश और विदेशों की जानकारी बढ़ाने के लिए परीक्षा का आयोजन किया। आगे भी इस तरह की परीक्षाएं कराई जाएगी, इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ सके। जिले की परीक्षा प्रभारी प्रियंका आर्या ने बताया शांतिपूर्ण सामान्य ज्ञान परीक्षा हुई। 15 सितंबर को रिजल्ट घोषित होगा। विजेता बच्चों को केंद्रीय मंत्री सम्मानित करेंगे। इसमें अनुज धामा, सुधीर ठाकुर, शेर सिंह गुर्जर, निशु, अशोक सिंघल, सुमित, कोमल, अतुल गोयल, राजेश खुराना, विकास धामा, मनोज धामा, अमित जैन, मनोज सिंघल, चांदीनगर क्षेत्र में मंडला अध्यक्ष नरेश वर्मा, सत्यवीर, मूलचंद, महाकार, सुरेंद्र आदि का सहयोग रहा।