दोघट (बागपत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दाहा के प्रांगण में रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरठ क्लब की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
मंगलवार को रस्साकशी प्रतियोगिता का उद्घाटन उप्र खेल संघ के अध्यक्ष ओपी शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। परिणाम खुद सामने होंगे। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की खेलों में भी रुचि जरूरी है। युवा पीढ़ी खेलों अपना भविष्य बना सकते है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बड़ौत क्लब और मेरठ क्लब की टीमों के बीच हुआ। मेरठ क्लब की टीम ने मुकाबला जीता। इसके अलावा मेरठ क्लब की टीम ने प्रतियोगिता में सभी मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुनील कुमार, मोनू पहलवान, विपिन राणा, देशपाल, जैन कुमार, पप्पन राणा, अमित राणा, चरण सिंह, जैन कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मनित किया
दोघट (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। छात्र अर्पित को ग्राम प्रधान मांगेराम आर्य ने सम्मानित किया। छात्र ने सीबीएसएम स्कूल भड़ल में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 में से 83 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा पिंकी, सोनू व प्रवेश स्कूल में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसमें प्रधानाध्यापक सुनील पारासर, अंजू, अंजलि, विपिन, सुनील मान आदि रहे।