बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें चित्रकला प्रदर्शनी के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. गीता राणा ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्कार भारती मेरठ महानगर मयराष्ट्र इकाई द्वारा राष्ट्रीय कला-प्रदर्शनी अर्धकुंभ महा पर्व कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में दिगंबर जैन कॉलेज का सराहनीय योगदान रहा। विभागाध्यक्ष डॉ. गीता राणा के निर्देशन मेें 10 फरवरी को शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता मेें भाग लिया। इसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र सचिन प्रथम, सूरज, संदीप द्वितीय व मनीष तृतीय ने पुरस्कार हासिल किया। मेधावियों को प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।