फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ और बागपत के बाल कलाकारों पर फिल्माए गए सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सांड़ की आंख फिल्म की शूटिंग में पहले दिन शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे और बेटियों का सीन फिल्माया गया। इन बच्चों का चयन मेरठ और जौहड़ी गांव से ही किया। मेरठ के शारदा रोड की कीर्तिका, डिम्मी, भूपेंद्र, दिव्यांश और जौहड़ी के दिव्यांश कुमार का छत पर खेलते हुए सीन फिल्माया गया। फिल्म के गाने मुन्ना...मुन्ना में यह बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद शूटर दादी के परिवार में सबसे पहले निशानेबाजी सीखने वाली शेफाली तोमर के बचपन का किरदार निभा रही बाल कलाकार सारा अर्जुन पर कई शॉट फिल्माए गए। फिल्म के लिए बनाए सेट पर दिनभर बच्चों की आवाजाही रही। बच्चों में उत्सुकता का माहौल रहा।
विज्ञापन


12 घंटे की गई एक गाने की शूटिंग
बिनौली । शूटिंग सुबह नौ बजे शुरू हुई । रात के नौ बजे तक शूटिंग चलती रही। इस बीच दिनभर एक गाने की शूटिंग हुई। इसके अलावा रात के भी कई सीन फिल्माए गए। दोनों अभिनेत्रियों को घर का काम करते हुए दिखाया गया।

शेफाली और सीमा भी सेट पर रही मौजूद
बिनौली। शूटर दादियों के अलावा फिल्म में शेफाली तोमर और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर की खास भूमिका होगी। दोनों सेट पर मौजूद रही। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी यहां पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


शूटिंग देखने पहुंचे जूनियर आर्टिस्ट
बिनौली। सांड़ की आंख की शूटिंग देखने के लिए जूनियर आर्टिस्ट भी पहुंचे। हरियाणवी और देहाती फिल्मों में काम करने वाले कलाकार भी यहां पर पहुंच गए।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
बिनौली। दिनभर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसओ बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यहां पुलिस टीम मौजूद रही। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगने के दौरान जाम को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें