फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक लेकर लौटे खिलाड़ी को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने आचार्य खेड़ा गांव में सोमवार को शामली में हुई इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव कुमार, नानक खान दरोगा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर रोशन लाल ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि आज गांव के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर खेलों में पदक जीत कर गांव का नाम जनपद मेें रोशन कर रहे हैं। बताया कि शामली के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 9 से 10 फरवरी तक उप्र ताईक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप चली। इसमें गांव के खिलाड़ी सोयब सैफी पुत्र सहराज ने जूनियर वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग मेें मुजफ्फरनगर के इमरान, शामली के राहुल और बिजनौर के सक्षम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कोच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ जेकेडी अफताब सैफी ने बताया कि प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें नूर हसन, रमजानी, बाबू खान, दीन मोहम्मद, मास्टर फिरोज खान सैफी, नवाब अली, शौकत अली, इमरान खान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें