बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर बावली रोड में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समारोह का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह, संचालक राज कुमार आर्य और प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने किया। अंतिम दिन हुई स्लो रेस में केशव प्रथम, अजय द्वितीय और अक्षय तृतीय, बॉल बिटविन रेस में केशव प्रथम, अंजलि द्वितीय और अक्षिता तृतीय, ईटिंग एप्पल्स मेें साहिल प्रथम, सागर द्वितीय और मोनू तृतीय, लंबी कूद मेें मोहित प्रथम, सौरभ द्वितीय और मनीष तृतीय, लैमन स्पून मेें मोहित प्रथम, तन्मय द्वितीय और सागर तृतीय रहे। विजेताओं को प्रबंधक, संचालक और प्रधानाचार्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रीतम सिंह, प्रियंका, अलका, विशाखा, प्रिया, अनिता, रश्मि, रितु, अश्वनी, रेखा, शालू, संध्या, फरीन, जूही, शिखा, निधि, पूजा आदि रहे।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ
बड़ौत (बागपत)। एलायन्स टॉपर्स स्कूल रेलवे रोड पर शनिवार को चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन हो गया। सामान्य दौड़, बाधा दौड़, लेमन दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, खो-खो, डांस बॉल, कबड्डी, 100, 200 व 400 मीटर रेस कराई, इसमें रोहन, अश्वनी, शिवांश, फिजा, तरुण, वंशिका, आरोही, पृथ्वी, सक्षम, वंश, शिवानी, अनोखी, अक्षत, दीपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक प्रदीप आत्रेय ने विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने किया। इसमें अंजली, विवेक, दीपा, वीरेंद्र, शिवम, ज्योति, नीलम, बबीता आदि रहे।