खेकड़ा (बागपत)।
बीआरसी केंद्र में मिशन कायाकल्प को लेकर शिक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शनिवार को प्रशिक्षक तपेंद्र धामा एवं संजय धामा ने शिक्षकों को अंक जोड़ने और घटाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि बताया कि शिक्षकों को छात्र और छात्राओं को अंक जोड़ने और घटाने के लिए सरल तरीके अपनाने चाहिए। अंक को मजेदार चित्र में भरकर छात्र, छात्राओं को उनका विस्तार करने के लिए कहे, लेकिन पहले छात्र, छात्राओं को अंक को चित्र में भरने की सही जानकारी दें। इससे छात्रों को अंक जोड़ना और घटना आसानी से आ जाएगा और वह पढ़ाई में रुचि भी लेंगे। इसमें शालू त्यागी, अल्का, संगीता, मंजू, साधना सिंह, रीना रानी, वंदना, गुलिस्ता, अनीता, राखी जयंत, प्रियंका, मनोज, ब्रहम पाल सिंह, रविंद्र आदि रहे।