फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन मां बेटे का जीवन भर खर्च उठाएंगे बागपत के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अंकुश तोमर ने सोशल मीडिया के मदद से दृष्टिहीन मां बेटे की मदद को अभियान चलाया
विज्ञापन

शनिवार को अभियान रंग लाया, विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव ने गांव में पहुंच कर मदद की
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में कोरी समाज की दृष्टिहीन महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की मदद के लिए सोशल मीडिया पर चला जा रहे अभियान के बाद अब लोग उनकी मदद के लिए आगे आने लगे हैं । शनिवार को बागपत विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि ने मां बेटे की 21000 देकर आर्थिक मदद की, वहीं विधायक ने दोनों का जीवन भर खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिलवाड़ी गांव में एक महिला शिमला और उनका बेटा विकास दृष्टिहीन है। दोनों मां बेट जिला प्रशासन के अफसरों से कई बार मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन स्तर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आया । इसके बाद गांव के समाजसेवी अंकुश तोमर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दृष्टिहीन मां बेटे की मदद के लिए अभियान चलाया तो शनिवार को शाम के समय बागपत विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी गांव में पहुंचे और दोनों को मदद के रूप में 21 हजार दिए। इसी दौरान राजीव दांगी ने फोन कर विधायक से दोनों की बात कराई। विधायक ने फोन पर ही गांव में आकर मिलने और दोनों की जीवन भर मदद करने का भरोसा दिया। इसकी जानकारी होने पर समाजसेवी अंकुश ने भाजपा विधायक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें