फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संघ ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार से जिलेभर के राजस्व निरीक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बीच मांगों नहीं माना गया तो 20 नवंबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बिजेंद्र तोमर और जिला महामंत्री राजकुमार ने बताया कि उनकी मांग राजस्व निरीक्षक संवर्ग की अंतिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की जाए, राजस्व निरीक्षक की परीक्षा दे चुके लेखपालों का परीक्षाफल घोषित, ग्रेड वेतन 4200, स्टेशनरी के लिए 1500 रुपये, 3000 रुपये प्रतिमाह यात्रा और 1000 रुपये प्रतिमाह विशिष्ठ सेवा भत्ता, बैठने के लिए कार्यालय, चेनमैन के रिक्त पदों पर नियक्ति, ऑनलाइन व्यवस्था को देखते हुए सभी राजस्व निरीक्षक को कंप्यूटर, जान माल की सुरक्षा के लिए अलग से भत्ता, ऐच्छिक स्थानांतरण कराए जाए। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानी गई तो 20 नवंबर को कार्य बहिष्कार होगा। अगर फिर भी मांग नहीं मानी गई तो 30 नवंबर से अनिश्चित कालीन बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें