फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के बीच बच्चों को ले जाने पर सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बाम के बच्चों का उपचार कर रहे सीएचसी अधीक्षक को उस समय गुस्सा आ गया, जब बच्चों के साथ आए शिक्षा मित्र ने उपचार के बीच में ही बच्चों को स्कूल ले जाने की जिद पर अड़ गया। इससे गुस्साएं सीएचसी अधीक्षक ने शिक्षा मित्र को हड़काया और बोले पूरा उपचार होने के बाद ही बच्चों को यहां से एंबुलेंस से स्कूल भेजा जाएगा। इससे सीएचसी में हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कर बच्चों को दो वैन में स्कूल भेजा।
शनिवार को स्कूल हेल्थ चेक अप की टीम प्राथमिक विद्यालय बाम से करीबन 15 बच्चों को एलर्जी, पेट दर्द आदि संबंधित बीमारियों का उपचार कराने के लिए सीएचसी पर सुबह दस बजे लेकर आई। उपचार के दौरान करीबन साढे़ ग्यारह बजे बच्चों के साथ आए शिक्षा मित्र आदेश त्यागी सीएचसी अधीक्षक से बच्चों को ले जाने की बात कहने लगे, इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा कि सभी बच्चों को दवा मिल गई, कुछ जांच बाकी हैं, जांच के बाद एंबुलेंस में बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा, लेकिन शिक्षा मित्र बच्चों को ले जाने पर अड़ गया और उसने वहां पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सकों से बदसलूकी की। इस दौरान शिक्षा मित्र ने भी चिकित्सकों पर बदसलूकी और बंधक बनाकर का आरोप लगाया। हालांकि बाद में उपचार के बाद सभी बच्चों को दो वैनों में सुरक्षित स्कूल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा बच्चों का उपचार बाकी था, लेकिन शिक्षा मित्र अधूरे उपचार में ही बच्चों को ले जाने की बात पर अड़ गया था, जोकि गलत है। पूरा उपचार कराने के बाद बच्चों को स्कूल भेजा। एबीएसए विनोद वर्मा ने कहा सीएचसी अधीक्षक ने शिक्षा मित्र की अभद्रता की शिकायत की। अनुशासनहीनता के चलते शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें