फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद की अनुषांगिक संगठन दुर्गा वाहिनी का चरित्र निर्माण और सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. विधोत्तमा चौहान और एडवोकेट रेखा चौहान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सावित्री देवी, अमित तितरौदा, मीडिया प्रभारी सुनील मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
बागपत। कोताना गांव निवासी सुभाष चंद ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि नकल सवाल तैयार करने की एवज में उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। उन्होंने डीएम से आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई ओर नकल सवाल तैयार कराने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर नौ अक्तूबर को आत्मदाह की चेतावनी दी।

निर्भय युवा संगठन की बैठक आज
बागपत। निर्भय युवा संगठन के प्रदेश महासचिव आर्य ढाका ने बताया कि रविवार को तेजस सैनिक एकेडमी में संगठन की बैठक होगी, जिसमें जिले के युवा प्रतिभाग करेंगे। इसमें सामाजिक बुराइयों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी से शिकायत की
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा निवासी राजकुमार शर्मा ने एक जनप्रतिनिधि पर जानमाल का खतरा बताते हुए एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

समय पर बूथों पर पहुंचने के निर्देश
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को तृतीय निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण का अभियान चलेगा। समय पर बीएलओ को बूथों पर पहुंचने के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें