फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

असारा गांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें भुवनेश्वर मेें हुई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी का स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी, नदीम चौधरी ने किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में मुस्लिम समाज की बेटियां शिक्षा, खेलकूद व राजनीतिक क्षेत्र में शामिल होकर जनपद व गांव का नाम देश-विदेशों तक रोशन कर रही है। डॉ. यूसुफ चौधरी ने बताया भुवनेश्वर में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 26 जून से 1 जुलाई तक चली। इसमें गांव की बेटी राबिया चौधरी पुत्री साजिद चौधरी ने दिल्ली रीजन कबड्डी टीम की ओर से भाग लिया। टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। राबिया के चाचा नदीम चौधरी ने बताया कि अगले महीने राबिया चौधरी स्कूल गेम फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से बैंगलोर मेें कबड्डी खेलने जाएगी। इस दौरान हाजी दोरात मोहम्मद, साजिद, चौधरी तनवीर, अली हसन मुखिया, मास्टर रईसुदीन, खलील, आरिफ, मजाहिर राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने ग्रौवेल स्कूल गर्ल्स शाखा पर आयोजित सम्मान समारोह मेें सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बागपत की टीम को सम्मानित किया। बागपत की टीम ने प्रतियोगिता में 31 टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्राफी व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रशांत राज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष कुमार को चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश तोमर, अश्वनी तोमर, रामबीर, अजहर, राजीव, यतेंद्र, आनंद, बिट्टू, अमित, पंकज, शकील, फरहान, संजीव, राहुल मलिक, अमित तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें