दाहा स्थित चौधरी मंगल सिंह यज्ञशाला में छह दिवसीय बालिका योग, आत्मरक्षा एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन बालिकाओं को तलवार चलाने का प्रशिक्षण दिया।
शिविर का उद्घाटन गजेंद्र सिंह राणा ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन डॉ. मनोज धामा ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह के शिविरों का समय-समय पर आयोजन होता रहना चाहिए। माता-पिता को बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। शिविर में कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की ब्रह्मचारिणियों आभा, रिचा, श्वेता, ज्योत्सना, अनुष्का, कृतिका, अनुपमा व उन्नति ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्हें लाठी और तलवार चलाना सिखाया। प्रात: योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पंडित गुरुदत्त आर्य, प्रधानाचार्य भूपति शर्मा, भैंसाना चीनी मिल के जीएम जंगबहादुर तोमर, प्रधानाचार्य रूकुमपाल यादव, पंडित धन कुमार शास्त्री, जसवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्या मधु सक्सेना, समर सिंह, किरण पाल राणा, डॉ. सुनीता आर्या ने विचार व्यक्त किए। इसमें हरपाल सिंह आर्य, डॉ. चंद्रवीर राणा, मास्टर आनंद छिल्लर, यशवीर राणा, सुशील राणा, राजपाल सिंह, रामगोपाल आर्य, मास्टर देवेंद्र राणा आदि रहे।