फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी गांव स्थित श्री साईं ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दम दिखाया। कैंप का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, रोप पुलिंग, स्पून व लेमन रेस, बनाना स्पर्धा, नृत्य प्रतियोगिता, रेन डांस आदि स्पर्धा हुईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इन स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले हर्ष, कपिल, अंतरिक्ष, कशिश, रिया, सेजल, देवांश, शिवांशी, शिवा, आदित्य, लक्ष्मी, नेहा आदि छात्र-छात्राओं को प्रबंधक अनुज मलिक और प्रधानाचार्य निधि चौधरी ने पुरस्कृत किया। इसके आयोजन में अरुण मलिक, कोर्डिनेटर हरद्वारी आर्य, अमित शर्मा, उज्ज्वल, राजीव, दीपक, अनीता, निधि सपना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें