फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत और बागपत में विद्युत उपभोक्ता समाधान मेला सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को बड़ौत और बागपत में विद्युत उपभोक्ता समाधान मेले का आयोजन होगा। बावली, वाजिदपुर, सरूरपुर और काठा गांव में मेले का आयोजन होगा, इसमें 40 मीटर दूरी तक के निजी नलकूप के संयोजन निर्गत होंगे। राजस्व वसूली, त्रुटि पूर्ण बिलों का संशोधन किया जाएगा। इसके अलावा अनमीटर्ड से मीटर्ड स्थापना का कार्य, अतिभारित निजी नलकूपों के परिवर्तकों का चिह्नितीकरण, जन सुनवाई की कार्रवाई होगी। संबंधित अधिशासी अभियंता, नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य होगा। समस्त उपखंड अधिकारी, उनके अवर अभियंता अपनी टीम के साथ मेले में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


ऑडिट में कमी पर बागपत बीडीओ को नोटिस
बागपत। मनरेगा के तहत गांवों में हुए कार्यों का मार्च में सोशल ऑडिट हुआ , इसमें टीम ने विभिन्न कमियां बताकर अफसरों को रिपोर्ट दी । परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बागपत बीडीओ को नोटिस जारी किया। अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बली, बिहारीपुर, गाधी, ढोडरा, सादुल्लापुर, खेड़ा इस्लामपुर, अहैड़ा, बुढ़ेड़ा, फतेहपुर पुट्ठी, ग्वाली खेड़ा, क्यामपुर, अहमदपुर गठीना, चोपड़ा महेशपुर, दोझ़ा, नंगला, गौरीपुर हबीबपुर में सोशल ऑडिट के दौरान विभिन्न कमियां मिली । सभी कमियों को पूरा कराने के निर्देश दिए। कमियों का निराकरण कराने के बाद अनुपालन आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। चेतावनी दी कमियों को दूर नहीं कराया तो इसका प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें