बागपत। सरूरपुर कलां गांव में दो दिनों से इंडेंट नहीं पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को तोल भी बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिनों से सरूरपुर कलां गांव के किसानों के लिए इंडेंट नहीं पहुंच रहा है, जो किसानों के परेशानी का सबब बना हुआ है। खेतों में हजारों कुंतल गन्ना खड़ा हुआ है। मिल प्रशासन किसानों की चिंता को और बढ़ा रहा है। समय पर पर्ची नहीं पहुंचाई जाती है। पिछले दो दिनों से गांव में इंडेंट नहीं भेजा गया। किसान मिलों से पर्ची आने का इंतजार देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को पर्ची पहुंची तो तोल केंद्र बंद कर दिया गया है। तोल लिपिक से जानकारी जुटाई तो पता चला कि मिल में किसी तरह का कार्य चल रहा है, जिस कारण मिल बंद है। इस लिए इंडेंट जारी नहीं हो रहा और तोल बंद है। गांव के किसानों ने जिला गन्नाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जल्दी पर्ची भेजने की मांग की है। सुभाष जैन, अमित, विनोद, राजीव, सुधीर, नरेश, कोमिल, संजीव मौजूद रहे।