फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने की फसल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को मिश्रित गेहूं का बीज दिए जाने के मामले में कृभको कंपनी के अधिकारियों ने दोघट में पहुंचकर फसल की जांच की। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी किसान राजपाल शास्त्री का कहना है कि उसने समिति से गेहूं का बीज खरीदा था। आरोप है कि समिति से उसे मिश्रित बीज दिया। फसल पर बाली आने पर इसकी जानकारी मिली। उसने इस मामले की शिकायत समिति के अलावा कृभको कंपनी के अधिकारियों से की। बुधवार को कृभको कंपनी के उप प्रबंधक यूएस पुंडीर टीम के साथ किसान सेवा समिति दोघट पर पहुंचे और किसान के खेत में पहुंचकर फसल की भी जांच की। किसान ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें