फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ के चुनाव की तैयारी, आज जारी होगी अनंतिम मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ के चुनाव की तैयारी, आज जारी होगी अनंतिम सूची
विज्ञापन


बागपत। जिला सहकारी समिति चुनाव के बाद अब सहकारी संघ का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। शनिवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसमें 11 संघों पर करीब 1500 मतदाता वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 74 जिला सहकारी समितियों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला सहायक निबंधक विकास कुमार नेहरा ने बताया कि ब्लॉक यूनियन के लिए होने वाले सहकारी संघ के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की ओर से शनिवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। जिले में 11 सहकारी संघ पर चुनाव होगा। विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि पांच फरवरी को आपत्तियां ली जाएंगी। छह को आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। सात को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। दस फरवरी को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाएंगे। इसी दिन चुनाव प्रतीकों का आवंटन होगा। यदि जरूरत पड़ी तो 16 फरवरी को संचालक और 17 फरवरी को सभापति और उपसभापति के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें