बिनौली (बागपत)। पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय त्रिपाल धामा की सातवीं पुण्यतिथि पर संघ, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बिनौली में पूर्व विधायक स्वर्गीय त्रिपाल धामा की आदमकद प्रतिमा पर प्रात: जनपद भर से पहुंचे संघ पदाधिकारियों व भाजपाइयों ने फूल मालाओं से श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत लाक्षागृह गुरुकुल के आचार्य अंकुर भारद्वाज के ब्रह्मत्व में वेदमंत्रों के सस्वर उच्चारण के साथ यज्ञ हुआ, इसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में बजरंग दल जिला संयोजक अमित तितरौदा ने कहा कि त्रिपाल धामा प्रखर वक्ता तथा जनमानस के सुख दु:ख में भागीदारी करने वाले जननेता थे। संपर्क प्रमुख राजीव गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने जनपद में गरीब किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद किया । अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि जनपद में भाजपा की सशक्त पहचान दिलाने वाले नेता थे। इसमें संघ के जिला कार्यवाह विकास, प्रधान वेदपाल धामा, सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, कुलदीप धामा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत धामा, सचिन धामा, रोहित, अशोक तोमर, सूरजभान नेता, संदीप चौधरी, संदीप चौधरी, राम नारायण धामा, गगन धामा, राजीव धामा, सत्यप्रकाश गोयल, जिवेंद्र जैन, योगेश जैन आदि रहे।