फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना के किसानों का गन्ना क्रय केंद्र में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने व बकाया भुगतान ने मिलने आदि सहित कई समस्याओं को लेकर जिवाना के किसानों ने मंगलवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। जिवाना गुलियान के किसान मलकपुर के क्रय केंद्र पर एकत्र हुए। उन्होंने समिति सचिव, किनौनी मिल व मलकपुर मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गन्ना विभाग का पर्यवेक्षक तलाशे नहीं मिल रहा है, जिसके चलते सामान्य प्रजाति के गन्ने का रकबा नहीं चढ़ पा रहा है। किसानों ने समिति में सचिव के नदारद रहने का भी आरोप लगाया। किसानों ने जर्जर लाइन न बदलने से आए दिन फसलों का नुकसान होने तथा बेसहारा गोवंश से हो रहे नुकसान का मुआवजा जिला प्रशासन से अविलंब दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान किसानों ने जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान हरेंद्र सिंह, ओमवीर, जनार्दन, राजेंद्र सिंह, राजीव, संजीव, अमरेश, गुलबीर सिंह, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें