फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार अध्यक्ष पद के लिए होगा सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवेन्यु बार एसोसिएशन बड़ौत के 2017-18 के चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी के नाम वापसी लेने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों में सीध मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील में रेवेन्यु बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी धर्मवीर सिंह तोमर की देखरेख में प्रात: 10 बजे से शाम तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चली। बार के अध्यक्ष पद पर ईश्वर सिंह के नाम वापस लेने के बाद अब इस पद पर ब्रहम पाल निरंकारी और वेद पाल पंवार के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार और मनोज तोमर के बीच चुनाव होगा। महामंत्री पद पर आनंद पाल तोमर और दिनेश कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा। पुस्तकालय मंत्री पद पर धर्मवीर तोमर उर्फ चारू और प्रहलाद के बीच सीधा मुकाबला होगा। सह सचिव पद पर विवेक कुमार चौहान ने अपना नाम वापस लिया। इस पद के लिए अब सागर तोमर और नितिन भारद्वाज चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर आदेश कुमार और रविंद्र के बीच मुकाबला होगा। बार की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पद पर राममेहर और विजय तोमर ने अपने नामांकन वापस लिया। अब इस पद पर यशवीर चौहान, तेजवीर खोखर, कुलदीप और विनोद मान के बीच मुकाबला होगा। बार कार्यकारिणी के कनिष्ठ सदस्य के लिए प्रवेंद्र और कुमार पुष्प ने नाम वापस लिया। अब इस पद पर श्रीमती नीरज, गुल सनव्वर और विवेक कुमार चौहान का निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव अधिकारी ने बताया 28 दिसंबर को प्रात: 10 से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित होगा। इस चुनाव में 164 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंर्गे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें