फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग जूझते रहे कडाके की ठंड से

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के भगवान महावीर मार्ग पर शनिवार को बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के कारण लोग घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण कड़ाके की ठंड से जूझते रहे, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

यूं तो नगर में जाम की स्थिति सभी मार्गों पर बनी हुई है लेकिन कोताना रोड और भगवान महावीर मार्ग पर आएं दिन जाम लगना आम बात हो गई है, इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को बाजार पुलिस चौकी से अग्रसेन चौक तक भगवान महावीर मार्ग पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को जाम में फंसे होने के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस प्रशासन इसके प्रति मूकदर्शक बना हुआ है। घंटों जाम लगने के बावजूद मात्र पांच मीटर की दूरी पर स्थित बाजार चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाने का कोई प्रयास तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें