छपरौली क्षेत्र में पहुंची मानवाधिकार संगठन की रथयात्रा
बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जन जागरण सह विधिक जागरूकता रथयात्रा छपरौली क्षेत्र में पहुंची। जहां पर लोगों को वैधानिक अधिकारियों की जानकारी दी। रथयात्रा छपरौली क्षेत्र के बदरखा, ककौर, बाछौड़, आदर्श नंगला गांव में पहुंची। संगठन के स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित कराया। उन्होंने बताया लोगों को नि:शुल्क कानूनी मदद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. माधव शंकर पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीलू, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह तोमर, कीर्तिमान पाठक, सुंदर सिंह, सुनील कुमार, डॉ. वरुण चौहान, राजीव कुमार, किरण राजपूत, रवि राजपूत, दीपिका ठाकुर, ज्योति शर्मा, जया शर्मा, वंशिका आदि रहे।