फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 परिषदीय विद्यालय बनेंगे मॉडल, प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 20 परिषदीय विद्यालय को मॉडल बनाया जाएगा। इनका चयन किया। बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सही वातावरण दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई।
विज्ञापन

शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों से 20 विद्यालयों का चयन किया, इसको मॉडल बनाया जाएगा। विभाग की ओर से वो सभी सुविधाएं दी जाएगी जो प्राइवेट स्कूलों में होती है। विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए सीडीओ चांदनी सिंह ने बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी बीडीओ की बैठक ली , इसमें विद्यालयों को मॉडल बनाने की स्वीकृति दी । बीएसए योगराज सिंह ने सभी ब्लॉकों से 20 विद्यालयों का चयन किया, जो भी मॉडल स्कूल में सुविधाएं होती है वो सभी दी जाएगी।

इन गांवों के विद्यालय बनेंगे मॉडल
प्राथमिक विद्यालय बागपत, महनवा, टटीरी, गौना, खेकड़ा, फखरपुर, बालैनी, घिटौली, बरनावा, चौहल्दा, शिकोहपुर, छपरौली, जौहड़ी, ईदरीशपुर, खेकड़ा, काठा, रोशनगढ़ शामिल किए ।
विज्ञापन


विद्यालय में ये रहेगी सुविधा
चार दीवारी, हैंडपंप, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग शौचालय, फर्नीचर, खेल का मैदान और सामान, पौधरोपण, एमडीएम की व्यवस्था, कक्षावार टीएलएम की की व्यवस्था, रंगाई पुताई और साफ-सफाई, विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था, शिक्षक डायरी अनिवार्य, छात्र का प्रोफाइल, छात्रों को यूनिफार्म, बैग, जूते टाई-बेल्ट और आई कार्ड, मासिक हेल्थ चेकअप, छात्रों को देश-विदेश की न्यूज को अवगत कराना, कंप्यूटर व्यवस्था, ज्वलंत विषयों पर लघु नाटिका और निबंध कराना मुख्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें