फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बीएसएफ का जवान घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रमाला गेट के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बीएसएफ का जवान गंभीर घायल हो गया। उसे बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया । वहां के चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन

शामली के कुड़ाना निवासी रवि मलिक पुत्र राज कुमार बीएसएफ का जवान है। उसकी ड्यूटी दिल्ली में है। वह ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही रमाला गांव के गेट के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। घायल के मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन अस्पताल पहुंचे। उधर, रमाला थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने कहा इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।

बाइक की टक्कर से मासूम घायल
चांदीनगर। रटौल निवासी नईम का चार वर्षीय बेटा तलहा मकान के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें