फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप टूर्नामेंट में शबगा के खिलाड़ी का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित होंडा शोरूम में रविवार को आयोजित समारोह में एशिया कप टूर्नामेंट में प्रियांशु को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुनने पर स्वागत किया ।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बोबी और पिंटू तोमर ने संयुक्त रूप से किया। रालोद नेता अरुण तोमर ने बताया नेपाल में हाल ही में एशिया कप आयोजित किया । इसमें भारतीय टीम में शबगा गांव निवासी प्रियांशु पंवार पुत्र धर्मवीर ने भी बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लिया। एशिया कप का सेमीफाइनल मैच भारत और नेपाल में बीच खेला । इसमें भारत का स्कोर 106 और नेपाल का 39 बना। इस मैच में प्रियांशु ने 39 बास्केट की। फाइनल मैच भारत और भूटान में हुआ। इसमें भारत का स्कोर 96 और भूटान का 64 बना। इसमें प्रियांशु ने 39 बास्केट कर भारतीय टीम को एशिया कप जिताया। एशिया कप में प्रियांशु को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। प्रियांशु का स्वागत करने वालों में बोबी तोमर, बिल्लू प्रधान, शोबीर एडवोकेट, अमरपाल सिंह, पप्पू बड़ौली, विपिन तोमर, अजय शर्मा, प्रवीण पंवार, श्रवण तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें