फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि को कराया जाए कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कर्म अलीपुर गढ़ी गांव के ग्रामीणों ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा गांव में बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कर्म अलीपुर गढ़ी गांव के ग्रामीण विकास भवन पहुंचे। सीडीओ चांदनी सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कहा गांव में कूड़ा डालने का कोई स्थान नहीं है। ग्राम समाज की भूमि से लेकर धार्मिक स्थल पर भी लोगों ने कब्जा जमाया हुआ। सरकारी चकरोड, नाली, ग्राम पंचायत की जमीन, धार्मिक स्थल भूमिया माता, तालाब, श्मशान घाट तक की जमीन पर कब्जा किया हुआ। प्रधान ने भी जमीन से कब्जा हटवाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त लोग झगड़ा करने पर आमदा हो जाते हैं। गांव में झगड़े के हालत बने हैं। आरोपियों से जल्द जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इनमें सुनील, कृष्णपाल, रमेश, तेजपाल, ओमपाल, नीता, पदम सिंह, रामलेश, अनिल, संदीप, कृष्णपाल, संतरा, संतरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें