फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से ब्लाक दफ्तर की बिजली सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विद्युत विभाग के अफसरों की लापरवाही से ब्लाक कार्यालय की तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप है। इससे कार्य ठप हैं। इसे ब्लाक कर्मियों में आक्रोश है। विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा खंड विकास मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि विगत तीन दिन से ब्लाक मुख्यालय की विद्युत सप्लाई ठप है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बीडीओ प्रेमचंद ने बताया ब्लाक दफ्तर की विद्युत सप्लाई ठप होने से विभागीय कार्य ठप पड़े हैं। कंप्यूटर पर न तो मनरेगा कार्यों की फिडिग हो पा रही है और न ही अन्य विभागीय रिकार्ड। सप्लाई ठप होने के कारण कर्मचारी अंधेरे में बैठे रहते हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर डीएम से शिकायत करने की बात कहीं। आक्रोश जताने वालों में एडीओ जयपाल, सुधीर चौहान, भूपेंद्र, शिव कुमार, नीरज, अरविंद, भूपेंद्र, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें