जिले से भेजे गए थे 150 सैंपल, 35 की रिपोर्ट आना शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले है। जिले से भेजे गए 150 सैंपल में से 115 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 35 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। इसके अलावा जिले में घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण भी नहीं मिले है। 25 सैंपल जांच के लिए हिसार लैब में भेजे गए थे। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ खुशीराम ने बताया कि जिले से बर्ड फ्लू के 150 सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। इनमें से 115 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का एक भी लक्षण नहीं मिला है। इसके अलावा जिले से ग्लैंडर्स के 25 सैंपल लेकर जांच के लिए हिसार लैब भेजे गए थे। सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि विभागीय टीमों को अभी तक सतर्क रहने और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।