निरपुड़ा गांव में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। निरपुड़ा गांव में सोमवार को भड़ल मार्ग से गांव में आने वाले मुख्य मार्ग पर काले झंडे लहराकर भाजपा नेताओं का विरोध जताया। युवाओं का कहना है कि कृषि कानून किसान विरोधी है। भाजपा नेता किसानों के पक्ष में नहीं बोल रहे हैं। युवाओं ने फैसला लिया है कि जो भाजपा नेता गांव में आएगा तो उसका काले झंडे दिखाकर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर राजपाल, मोहित, बिजेंद्र, अंकित, मोनू, अंकुर आदि मुख्य रहे।
खाद्य सामग्री लेकर गाजीपुर बॉर्डर गए किसान
दोघट। कृषि कानून के विरोध गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने पर निरपुड़ा गांव से खाद्य सामग्री लेकर ग्रामीण रवाना हुए। इसमें सहदेव, सहेंद्र, लाल्ला, प्रमोद खलीफा, राजपाल आदि किसान शामिल रहे।