बड़ौत (बागपत)। तहसील दिवस में एसडीएम दर्शन लाल निगम और सीओ कर्मवीर सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 40 शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
बिजरौल निवासी सतबीर ने बिजली का तार टूटने से तीन बीघा ईंख जलने संबंधी शिकायत की और मुआवजे की मांग की। शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने बिनौली पुलिस द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी देने वालों को गिरफ्तार न करने की शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या में शामिल आरोपी उन पर समझौते का दबाव बनाने के लिये झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बाछौड़ गांव निवासी सुखपाल सिंह ने शिकायत की कि गांव में बाछौड़ गांव में तालाब पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उसे चिंहित भी कर लिया गया है। अवैध कब्जा हटवाकर उसकी सफाई कराई जाए और बिजली, गन्ना भुगतान, अवैध कब्जे, पुलिस संबंधी 40 शिकायतें आई लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।