बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को जीआरपी ने कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बेटिकट यात्रा करने वाले में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान जीआरपी ने एक युवक को तमंचा सहित धर दबोचा। युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
मंगलवार को जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार के नेतृत्व में गठित टीम ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 74021, 51909, 54476, 54475 आदि सहित आधा दर्जन ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वालों व जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इससे यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। चेकिंग के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष ने शुभम पुत्र ओमवीर निवासी कलियान जनपद शामली को तमंचा सहित दबोचा। जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल युवक को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा।