फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ माफिया राशन डीलरों पर बना रहा है दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के तहसील अध्यक्ष के खिलाफ मिट्टी के तेल की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद राशन डीलरों ने एकजुट होकर डीएम से हस्तक्षेप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और डीलरों की झूठी शिकायत करने वाले राशन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो कोटेदार राशन वितरण का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

राशन माफिया द्वारा संघ के तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार को फर्जी तरीके से केरोसिन दिखाकर झूठी एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में जनपद के कोटेदारों मेें आक्रोश पनप रहा है। बुधवार को कोटेदारों ने तहसील परिसर में बैठक कर लुहारी के राशन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए विचार किया। बाद में डीएम भिवानी खांगरौत से मिले और पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा लुहारी गांव का एक राशन माफिया राशन डीलरों को अनाधिकृत रूप से परेशान कर रहा है और उनकी शिकायतें कर उनकी दुकानों को निरस्त कराने का काम कर रहा है। उसने फर्जी तौर पर केरोसिन डीलर सुधीर का दिखा कर रिपोर्ट दर्ज कराई, क्योंकि पूर्व में सुधीर ने एक पूर्ति निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़वाया था और उस माफिया से आपूर्ति विभाग के कर्मचारी भी मिले हैं। राशन माफिया के खिलाफ कई थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने यदि इस प्रकरण में सही कार्रवाई नहीं की तो कोटेदार राशन वितरण का बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करेंगे। डीएम ने आपूर्ति विभाग अधिकारी को मामले की रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें