फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न संगठनों की ओर से पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ऋषिकुल चिकित्सालय छपरौली रोड पर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. सतप्रकाश वशिष्ठ, मदन मोहन शर्मा, डॉ. विकास वशिष्ठ, दीपक शर्मा, विजय पाल शर्मा, योगेश शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा और कालेज के छात्र शामिल रहे।
सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने दयानंद बाल विद्या मंदिर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता शिवकुमार मिश्रा ने की। संचालन डॉ. हरपाल सिंह ने किया। शहीदों को नमन कर केंद्र सरकार से मांग की गई कि धारा 370 हटाई जाए और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें इकबाल कवि ने कविता के माध्यम से शहीदों को नमन किया। इसमें प्रीतम सिंह वर्मा, मांगेराम जैन, सतपाल पथौलिया, विनोद भारद्वाज, जयपाल, राजकुमार, सतबीर सिंह, नरेंद्र जैन, दिनेश मान, राकेश कुमार, राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें