बागपत। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कुछ लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीदों की शहादत का बदला लेने की सरकार से मांग की। मवी कलां के ग्रामीणों ने शामली जाकर शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी।
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सरकार से आह्वान किया शहीदों की शहादत का बदला लें और देश को आतंकवाद मुक्त बनाए। कार्यकत्रियों ने राष्ट्र वंदना चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर, सुनीता रंगा, शर्मिष्ठा, कोमल, सीमा, प्रियंका, उर्मिला आदि रही।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के बाघू गांव स्थित शिव मंदिर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसमें सुरेंद्र प्रधान, शेर सिंह गुर्जर, लीलू प्रधान, रामवीर, सतेंद्र, सहदेव आर्य, लाला गुर्जर, सज्जन, अमन, बबलू पंडित, प्रताप नैन, संजय देवधर, अनिल, रमन आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा, प्रमुख समाजसेवी प्रेमशंकर शर्मा, आशु शर्मा जतिन शर्मा, जोया खान, प्रियंका, शिवा, पूजा, कीर्ति, आरब खान, आदित्य खान आदि मौजूद रहे।