फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने अल्टो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत अमीनगर सराय रोड पर गुराना रोड रेलवे क्रासिंग के नजदीक अत्यधिक शराब पीये अल्टो चालक ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी दी। इससे कार चालक गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी में उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन

घायल नवीन नांगलोई दिल्ली का रहने वाला है। वह मंगलवार को गुराना रोड स्थित अपने मामा संजीव के यहां अल्टो कार से आया। उसने अत्यधिक शराब पी ली और जब गाड़ी लेकर वह गुराना रोड फाटक के पास पहुंचा तो नशे में उसने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी अल्टो कार घुसा दी। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने ड्राईवर को अंदर से निकाला और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें