ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर फूंका पाकिस्तान का पुतला
बागपत। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मवीकलां गांव में श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद युवाओं ने ईस्टर्न पेरिफेरल पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। दोनों और वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने पहले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मवीकलां गांव में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद युवा एकत्र होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। पाकिस्तान का पुतला फुंका। एक्सप्रेस-वे पर दोनों और जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर जाम रहा। यहां पर वरुण, सतपाल, मुकेश, कंवरपाल, रामकुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अरविंद, अंकुर, कपिल, सचिन, अनुभव, कुलदीप कुमार, विशांत, वीशू, सुमित, राहुल, हिमांशु, करण और लोकी मौजूद रहे।
-------------------------