फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बामनौली के किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। लखनऊ में चकबंदी को लेकर बामनौली के किसानों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। चकबंदी प्रक्रिया में जिस भी अधिकारी को जांच में दोषी पाया गया है, उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं कराई जा रही। 15 किसान धरना देकर बैठे हैं। जबकि दो किसान महेशपाल व रामरतन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि बिना समस्या के समाधान के यहां से नहीं उठेंगे। इस मौके पर धीरजपाल, मा. महेंद्र, मा. खिलारी सिंह, हरवीर बिरजा, महावीर, ओमप्रकाश, नरेशपाल, चाहीराम, ज्ञानेंद्र, सतपाल आदि धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें