फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में उलझ कर गाय घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तारों में उलझ कर गाय घायल
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव में रविवार तड़के तारों में उलझकर एक घुमंतू गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाय का उपचार कराया और ब्लेड युक्त तार लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक गाय गांव का रास्ता भटककर खेतों मेें जा पहुंची और गांव के नजदीक एक खेत में घुस गई। यहां पर ब्लेड युक्त कांटे वाले तार लगे थे। गाय उसमें फंस गई और बुरी तरह से घायल हो गई। गाय ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल पाई। सूचना पर समाजसेवी विपिन पूनिया ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और गाय को तार से निकाला। बाद में ग्रामीणों ने उसका उपचार कराया। विपिन पूनिया ने बताया कि आए दिन गाय खेतों में लगे ब्लेड युक्त तारों की चपेट में आने से घायल हो रही है। कई बार तारों को हटवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से खेतों में लगे ब्लेड युक्त तार हटवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें