फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर सब्जी विक्रेता को अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर उधार के रुपये मांगने पर सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडे व सरियों से हमलाकर एक सब्जी विक्रेता को अधमरा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुराना रोड निवासी विनोद पुत्र ओमप्रकाश सब्जी बेचने का काम करता है, उसने कुछ दिन पहले एक पड़ोसी को 20 हजार रुपये उधार दिए थे, कई बार उसने मांगे, लेकिन उसने नहीं दिए। रविवार की सुबह वह उससे रुपयों का तगादा किया तो उन्होंने कहा कि हम तुम्हारी दुकान पर आते हैं। कुछ समय बाद सात-आठ युवक वहां आए और सरियों व लाठी से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें