बागपत। यमुना इंटर कॉलेज में जयंती और पुण्य तिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, सतीश त्यागी, मुकेश राज, राजेंद्र शर्मा, रविदत्त शर्मा मौजूद रहे। ब्लॉक संसाधन केंद्र में भी कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी निकाली गई। सह समन्वयक अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, योगेश शर्मा, विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवकुमार, ब्रजभूषण, पुष्पेंद्र कुमार, सोनिया, मंजू देवी का सहयोग रहा। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में लौह पुरूष की जयंती मनाई। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में जयंती और पुण्य तिथि मनाई। प्रबंधक आनंद कुमार, प्रधानाचार्य श्याम रतन, शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रदीप कुमार, अंजेश यादव, अरुण यादव, अरुण शर्मा, श्याम शुक्ला, नितिन जैन, सविता धामा, सीखा त्यागी, रश्मि त्यागी, पंकज त्यागी, अरशद, खुर्शीद, सुनील कुमार, सीमा शर्मा, ज्योति, पूजा चौहान रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। सेवन स्काई स्कूल मलकपुर लॉयन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। प्रबंधक प्रोफेसर रमेश सिंह ने जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, इंचार्ज गरीमा चौधरी ने बच्चों को संबोधित किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में जयंती मनाई दौड़ और गोष्ठी का आयोजन किया। दीपक कुशवाह, प्रियंका आर्या, अमरदीप, प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा, अनुराधा, ज्योति, कमल, दिव्या, राखी, सुशीला, आकांक्षी मौजूद रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, शहीद मनवीर नेशनल पब्लिक स्कूल ने लौह पुरुष की जयंती मनाई।
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव के संत मेरी इंटर कॉलेज के छात्रों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रैली निकाली। गोना प्राथमिक विद्यालय, पांची के एमजीएस स्कुल, खट्टा के सेठ तारीफ सिंह में जयंती मनी। इस मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया।
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें संगोष्ठी में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का रियासतों के एकीकरण करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए उनका जन्मदिवस प्रतिवर्ष भारत में अखंडता के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इसमें प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा आदि रहे। माउंट लिटरा स्कूल मेें चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बच्चों को सरदार पटेल के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फारूख अहमद व मोनिका शर्मा ने बच्चों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा व ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स विंग के डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने कहा कि पटेल जी अपने अटल दृढ़ निश्चय निर्णय लेने में सक्षम थे।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि आजादी के बाद जब नेहरू जी रूस की तर्ज पर भारत में सहकारिता खेती की नीति चलाने पर उतारू थे तो सरदार पटेल ने उनका विरोध कर देश के किसान को उसकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने का कार्य किया। इंडियन इंटर कॉलेज मेें डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विजयानंद ने कहा कि देश की आजादी के महासंग्राम मेें पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें डॉ. वंदना शर्मा, छवि मलिक, शिल्पी जैन, प्रियाजंलि, साजिदा, शाईस्ता, प्रिया, ज्योति, संजना, राधा, निशा, पूजा आदि रहे।
जनता वैदिक कॉलेज मेें सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. अमरपाल, डॉ. शीशपाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. तेजवीर सिह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। खामपुर गांव में स्थित केएचआर इंटर कॉलेज मेें प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह तालियान, सोहनवीर, पंकज, सचिन गुप्ता, कपिल, जितेंद्र आदि ने पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भी प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह, सतीश जैन, रामबीर, सुनील कुमार, प्रभा, सुमनलता आदि ने पटेल जी की जयंती मनाई।
शिक्षण संस्थाओं में मनाई पटेल जयंती
बिनौली। पटेल जयंती पर जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में गोष्ठी हुई, इसमें लौह पुरुष के जीवन पर संस्थापक प्रो.बलजीत सिंह आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, डॉ. अनिल आर्य, सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, चंद्रवीर सिवाच, जितेंद्र आर्य आदि ने विचार रखे। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर दौड़ प्रतियोगिता हुई। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, जिवाना के एमजेएम पब्लिक स्कूल, ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, जौहड़ी के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल, फजलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, बिनौली की जैन बाल एकेडमी, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, श्री सांई ग्लोबल एकेडमी फतेहपुर पुट्ठी, बरनावा के श्री महानन्द संस्कृत गुरुकुल, ज्ञान सागर गुरुकुल आदि शिक्षण संस्थाओं में भी जयंती मनाई गई।
रनफॉर यूनिटी में युवाओं ने लिया भाग
फोटो संख्या 4........
बड़ौत (बागपत)। भाजपा द्वारा भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मदिवस पर छपरौली विधायक व बड़ौत विधायक ने अपने क्षेत्र मेें रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
छपरौली विधानसभा के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने किशनपुर बिराल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया। इस मौके पर विधायक ने वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इसमें सतेंद्र सिंह तुगाना, अनिल तोमर, पप्पन प्रधान, सचिन बासौली, कुलदीप तोमर प्रधान बासौली, उम्मेद सिंह, बु्द्धप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, अरविंद, बिलेंद्र सिंह, प्रवीण, भूपेंद्र, आशीष आदि रहे।
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर विधायक केपी मलिक ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। केपी मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के सरदार बल्लभ पटेल प्रतिपालक थे। नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, राजेश, राकेश जैन, रविंद्र राठी, नितिन, बिजेंद्र शर्मा, मुकेश, दीपेश तोमर, रूपेश, अक्षय चौहान, गौरव पंवार, अतुल जैन, जयप्रकाश, वीरेश तोमर, ममता गुप्ता, कंवर पाल, सचिन आदि रहे।
पत्थर वाली मंडी पर सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि पटेल जी देश के सच्चे सिपाही थे। इसमें रवि जागिड़, पारस, मनोज, विकल, अमित, गौरव, प्रशांत, चरण सिंह, पीतम, संदीप आदि रहे। तहसील परिसर में एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र, नायब तहसीलदार नसीम अहमद, सुनील शर्मा, मिंटू आदि सहित अधिवक्ताओं ने भी सरदार पटेल की जयंती मनाई।
दौड़ में आरिफ अली, भाषण में शिवम रहा प्रथम
बागपत। युवा कल्याण एवं खेल विभाग ने रन फोन यूनिटी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया। डीडीओ हुब लाल ने विजेता को पुरस्कृत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि आरिफ अली प्रथम, कुशल नेहरा द्वितीय पंकज तृतीय रहा। सौरभ, युवराज, राहुल चौधरी, इस्तकार, अनस, अरूण, शिवा का अच्छा प्रदर्शन रहा। देवेंद्र सिंह नैन, धर्मेंद्र कोच, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, धीरज, अनिल, जगसोरण सिंह आर्य, मौजूद रहे। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिवम प्रथम, बुशरा द्वितीय और इनाम तृतीय रहा। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, वंदना शर्मा, ओमपाल, राजेश आदि रहे