फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म - वीरेंद्र वैदिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

आचार्य वीरेंद्र वैदिक ने गढ़ी कांगरान गांव चल रहे तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड परायण महायज्ञ में यज्ञ के ब्रह्मा पद से बोलते हुए कहा यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। सभी को प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ हमारे जीवन में खुशियां लाता है। यज्ञ से वातावरण शुद्धि होता है। ओमपाल सिंह शास्त्री बड़ौत ने कहा अच्छी संगत ही मनुष्य को महान कहलाती है। भजनों उपदेशक सहदेव सिंह बेधक ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यज्ञमान सुधीर आर्य और उनकी पत्नी रीता देवी एवं श्याम व उनकी पत्नी ममता रहे। वेदपाठ कपिल आर्य, विदुषी आर्य ने किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रधान हवन पाल सिंह, यज्ञमुनि, शिवचरण, पीतम सिंह, बाबा भोलर सिंह, जयदेव आर्य, इंद्रपाल सिंह तोमर, विजयपाल सिंह, प्रेमपाल, उदयवीर तोमर, मास्टर यशवीर तोमर, मास्टर सत्यवीर सिंह, ओमपाल सिंह, सत्यपाल आर्य, सुधीर तोमर, सचिन आर्य, नितिन तोमर, रामपाल, बल्लम सिंह आदि रहे।

शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं तो आंदोलन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को यमुना इंटर कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, वित्त विहीन शिक्षक को पूर्ण कालिक शिक्षक घोषित करने कर समान कार्य समान वेतन, चिकित्सा सुविधा की मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो शिक्षक आंदोलन के रास्ते पर अग्रसर होंगे। इसमें आनंद कुमार शर्मा, सतीश कुमार त्यागी, मुकेश राज, रविदत्त शर्मा, तिेष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र- छात्राओं ने 119 यूनिट रक्तदान किया
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड बैंक ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव और कॉलेज अध्यक्ष सत्यपाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने 119 यूनिट रक्तदान किया। इसमें डॉ. राहुल यादव, राजेश शर्मा, महेश, अमित, आदेश, शिवम, प्रदीप, अंकुश रोहित, विकास विपिन ब्लड बैंक की टीम, कॉलेज से डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. बबली, डॉ. पूनम, डॉ. वरूण चौहान, तरुण चौहान, डॉ. अमलेश, राजीव, उद्यम सिंह, संजय चौहान, गौरव, डॉ. सुनील, डॉ. अनिल शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें