बड़ौत (बागपत)।
विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल ट्यौढ़ी की प्रबंध समिति का चुनाव भारी सुरक्षा के बीच हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शर्मा और प्रबंधक पद पर रामपाल शर्मा सहित पूरा पैनल चुना गया।
रविवार को सुबह के समय विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव चुनाव अधिकारी कोमवीर सिंह की देखरेख मेें शुरू हुआ। इस दौरान तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच नोकझोंक चलती है। मतदान केंद्र में कर्मचारी और पुलिस मतदाताओं को उनका परिचय पत्र देखकर ही अंदर जाने दिया। मतगणना के दौरान भीड़ लगी रही। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए । तीन बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। इसमेें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शर्मा 426 वोट लेकर विजयी रही, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जयपाल सिंह को मात्र 281 मत मिले। प्रबंधक पद पर रामपाल शर्मा 325 मत लेकर विजयी रही, जबकि प्रतिद्वंदी पराजित प्रत्याशी वेदप्रकाश शर्मा को 272 मत मिले। इस चुनाव में उनका पैनल विजयी रहा। इसमें उपाध्यक्ष राकेश कुमार, उप प्रबंधक पद पर सत्यपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार व 14 सदस्य भी इसी पैनल के विजयी रहे। इस मतदान में 1184 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें 738 मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि दो वोट निरस्त रही। कुल 736 मत वैध रहे। चुनाव अधिकारी कोमवीर सिंह ने विजेताओं के नामों की घोषण की, वहीं अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा व प्रबंधक रामपाल शर्मा ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए काम करेंगें और सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे। चुनाव के दौरान कई बार गोली चलने की अफवाहें फैलती रहीं, लेकिन जांच के दौरान मात्र अफवाहें रही।
दूसरी तरफ अजित नाथ जैन इंटर कॉलेज शेरपुर लुहारा की प्रबंध समिति का चुनाव चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक पद के एक व्यक्ति के नामांकन करने के कारण प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष पद पर अनुराग मोहन जैन, प्रबंधक पद पर मनोज जैन, उप प्रबंधक पद पर राकेश जैन, कोषाध्यक्ष पद पर विद्या सागर जैन निर्विरोध चुने गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर सतेंद्र कुमार जैन, लवकुश जैन, सतीश जैन, विजय कुमार जैन, रवि जैन और नीरज जैन भी निर्विरोध चुने गए हैं।