फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई को मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोग से होने वाले बचाव और मृत्यु दर के बारे में जानकारी दी जाएगी। जौहड़ी गांव में जागरूकता शिविर लगेगा, इसमें रोग नियंत्रण और उसका टीकाकरण होगा। यहां मेट्रो हॉस्पिटल के चिकित्सक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले भर में स्वास्थ्य विभाग और प्राइवेट चिकित्सालयों की ओर से 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाएगा। इसमें रोग पर नियंत्रण और इसके बचाव के तरीके बताएंगे। इस रोग की पहचान कराई जाएगी। साथ ही इससे पीड़ित जाने वाली जानों का भी आंकड़े से लोगों को अवगत कराएंगे। ताकि लोगों में रोग से प्रति जागरूकता बढ़ सके। वहीं जौहड़ी शूटिंग रेंज के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. राजपाल सिंह ने बताया भारतीय खेल प्राधिकरण निशानेबाजी प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम जौहड़ी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 28 जुलाई को लीवर रोग जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रो इंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग टंडन हेपेटाइटिस बी और सी जांच, फ्रिब्रो स्कैन लीवर की विशेष प्रकार की मशीन से जांच, टीकाकरण किया जाएगा। शिविर का समय साढे़ नौ बजे से डेढ़ बजे तक चलेगा। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। दुनिया के हर पांचवें व्यक्ति में इस बीमारी के वायरस है।
विज्ञापन


हेपटाइटिस बी और सी के लक्षण
आंख, त्वचा या पेशाब में पीलापन
पेट दर्द उल्टी, डायरिया
मांश पेशियों और जोड़ो में दर्द
भूख कम होना या बुखार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें