फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का ग्रीष्मावकाश रविवार को समाप्त हो जाएगा। सोमवार को स्कूल खुलेंगे। हैडमास्टरों और प्रबंधकों ने स्कूलों में सफाई अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

जिले में 674 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 63 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के कारण सभी स्कूल बंद चल रहे थे। रविवार को सभी छुट्टियां खत्म हो जाएगी। फिर से बच्चों के कंधे पर बैग नजर आएंगे। स्कूल खुलने से पहले सभी हैडमास्टरों और प्रबंधकों ने सफाई अभियान चलाया। छुटपुट कमियों को पूरा कराया। जिन स्कूलों में सफाई नहीं हुई वह रविवार को पूरा कार्य कराएंगे। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि सोमवार से स्कूल की पूर्व की भांति खुलेंगे। सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने के निर्देशित कर दिया गया है। वहीं विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए भी आदेशित किया है। छुटपुट कमियों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही न बरतने के निर्देशित किया है। वहीं प्राइवेट स्कूल संचालकों ने भी विद्यालयों खुलने से पूर्व सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों को प्रत्येक कक्षों को साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें