बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने विकास भवन सभागार में एनआरएलएम (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) की समीक्षा की, इसमें सभी ब्लॉक में महिला समूहों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। सभी ब्लॉक में लक्ष्य के निर्धारित काफी मात्रा में समूह गठित किए हैं।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। समूहों का गठन कर उन्हें विभिन्न रोजगार से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं के लिए प्रेरणा कैंटीन को ब्रांड बनाया जा रहा है। सीडीओ चांदनी सिंह ने मिशन की समीक्षा की। इसमें बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महिला समूहों का गठन किया। 2017-18 में बिनौली विकास खंड में 300 समूहों का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष 185 समूह बना दिए। पिलाना ब्लॉक में 280 के सापेक्ष 170 समूहों का गठन किया। बड़ौत में 280 समूह का गठन करना था, लक्ष्य को पूरा करने में दो समूहों की कमी है 278 समूह बना दिए, वहीं 65 के खाते खोल दिए। छपरौली ब्लॉक में लक्ष्य 280 के सापेक्ष 140 का गठन किया, 50 के खाते खुले हैं। बागपत में 30 समूहों का गठन का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 24 का गठन किया। सभी समूहों को फंड की धनराशि 3.60 लाख की धनराशि दी जा चुकी है। खेकड़ा ब्लॉक में 30 समूहों के सापेक्ष 47 का गठन हुआ। 41 के खाते खुले हैं और उन्हें 7.05 लाख की धनराशि दी।