बड़ौत (बागपत)।
सिंचाई विभाग के बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास लगे श्याम पट पर उनके नाम चौधरी चरण लिखा हुआ है जो उनको अपमान का द्योतक है। इतना ही नही उनकी प्रतिमा के अनावरण के समय उन्हें भगवा कपड़े से लपटे गया है जो अपमान जनक है। उन्हें हरे कपड़े से लपेटा जाना था। इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप रहा है।
रालोद नेता और व्यापारी नेता अरूण तोमर बोबी सहित अन्य नेताओं ने इस पर घोर नाराजगी जताई । उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री का सीधे तौर पर अपमान है। हालांकि चरण के आगे कागज पर सिंह लिखकर इस गलती को सुधारे का प्रयास किया गया, लेकिन श्याम पट्ट को नहीं बदला गया । इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री डॉॅ. सत्यपाल सिंह और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया तो उनको भगवा कपडे़ में लपेटा गया जो किसान नेता का अपमान है क्योंकि उन्हें देश और विदेश में किसान नेता के रूप में देखा जाता हैँ। इसको लेकर रालोद आंदोलन करेगा।
र्