बागपत। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान पर एआईएमआईएम ने नाराजगी जताई है। संगठन के जिलाध्यक्ष राशिद राव ने बताया कि नौ मार्च को जुमे की नमाज के बाद एसपी को तहरीर दी जाएगी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम इत्तेहादुल मुस्लमीन के जिला अध्यक्ष राव राशिद ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नौ मार्च को जुमे की नमाज के बाद संगठन के सदस्य एसपी कार्यालय पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर देंगे। उन्होंने कहा जिस तरह मंदिर को लेकर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने बयान दिया है, वह गलत है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।