फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से परोसे जा रहे नशे के इंजेक्शन-गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भारतीय नौजवान इंकबाल पार्टी के सदस्यों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा नशे के इंजेक्शन और गोलियां देकर युवाओं का भविष्य खराब किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अंजान बना बैठा है। कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी के सदस्य कलक्ट्रेट में एकजुट हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गोस्वामी ने कहा मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे का आदी बना रहे हैं। बिना किसी रोक टोक के गोलियां और इंजेक्शन दिए जाते हैं, जो पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने आंख मूंद रखी है। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। नशे की लत के कारण युवा अपराधी बनते जा रहे हैं। डॉक्टरों की पर्ची के बिना ही प्रतिबंधित दवाओं को बांटा जा रहा है। जल्द इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं का भविष्य चौपट हो जाएगा और अपराध बढ़ जाएगा। उन्होंने एसडीएम से मेडिकल स्टोरों को चिन्हित कर उन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि युवाओं का जीवन अंधकार और जुर्म की ओर न जाकर तरक्की के ओर अग्रसर हो सके। इसमें तेजपाल सिंह, अरुण त्यागी, विनोद धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें